मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक वरदान है - आदर्श दीदी

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा ग्वालियर जिले के विभिन्न केंद्रों पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रभु उपहार भवन माधोगंज केंद्र, महाराजपुरा केंद्र, जगनापुरा किलागेट केंद्र, टेकनपुर केंद्र, दीनदयाल नगर केंद्र, मुरार केंद्र, विनय नगर केंद्र इत्यादि जगहों पर योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही ग्वालियर फोर्ट पर आयोजित जिले के सामूहिक कार्यक्रम में अन्य सस्थानों के साथ ब्रह्माकुमारीज संस्थान के भी भाई एवं बहनें शामिल हुए। जिसमें बीके ज्योति बहन, बीके प्रहलाद भाई, बीके पवन, संतोष बंसल, योगेश, पंकज, दीपा, मिथलेश, ऋतु, छाया, गायत्री सहित लगभग एक सैकड़ा भाई बहनें उपस्थित थे। इसीके साथ ही माधोगंज केंद्र पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बीके आदर्श दीदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक खास थीम पर आयोजित होता है। इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम पृथ्वी पर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए योग को प्रोत्साहित करने पर आधारित है। जो कि वैश्विक स्वास्थ्य के संबंध को दर्शाता है। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास में योग की भूमिका को भी रेखांकित करता है। आगे दीदी ने कहा कि योग सेहत है, योग शक्ति है, योग मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक वरदान है। योग से आप ना केवल स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। और अपनी मेंटल हेल्थ ठीक रख सकते हैं। हर कोई अपने रूटीन में इसे शामिल करना चाहता है, लेकिन कोई भी व्यक्ति शुरुआत में ही इसमें पारंगत नहीं बन सकता है, इसके लिए रोजाना प्रैक्टिस की जरूरत होती है। वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग संतोष पाने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है, योग बहुत ही लाभकारी है। कार्यक्रम में बीके सुरभि ने उपस्थित सभी लोगों को लाइव प्रसारण लिंक से सभी को योगाभ्यास कराया इस अवसर पर अनिल तिवारी (निरीक्षक सीआरपीएफ), दीपक परिहार, बीके जीतू, बीके रोशनी, निशा, रजनी, दिव्या आदि लोग उपस्थित थे।

Nov 30, -0001 - 00:00
 0  7
मानव शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक वरदान है - आदर्श दीदी
योगाभ्यास