योग केवल व्यायाम नहीं, यह जीवन को संतुलित करने का माध्यम है-श्री नारायण सिंह कुशवाह

भाजपा के सभी मंडलों में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित ग्वालियर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा सभी मंडलों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर सहित भाजपा नेताओं एवं कार्यकतार्ओं ने योग कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को वर्चुअली सुना। स्वस्थ तन, शांत मन और ऊजार्वान जीवन के लिए हर दिन कुछ समय योग को समर्पित करें श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल का कार्यक्रम नेहरू उद्यान कंपू पर केबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मन, शरीर और मस्तिष्क में एकात्मता लाने वाला योग आज विश्वभर में लोगों की दिनचर्या का अंग बन चुका है। योग केवल व्यायाम नहीं, यह जीवन को संतुलित करने का माध्यम है। यह शरीर को शक्ति देता है, मन को शांति और आध्यात्मिकता को गहराई देता है। स्वस्थ तन, शांत मन और ऊजार्वान जीवन के लिए हर दिन कुछ समय योग को समर्पित करें। भारत वर्ष की पुरातन विधा योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कसरत के रूप में पहचान मिली है। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन, योग गुरु श्री जी एस दुशे, संस्थान के अध्यक्ष श्री दीक्षित, विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पप्पू वर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अमित बंसल,श्री लखन सिंह तोमर, जिला मंत्री श्री नवीन परांडे, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री राहुल राजपूत, श्रीमती यामिनी परांडे सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। योग कर हर रोज, जीवन बने निरोग भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कोटेश्वर मंडल द्वारा मधुर मिलन गार्डन, आनंद नगर एवं शहीद हेमू कालाणी मण्डल द्वरा छत्री मण्डी में आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। आज विश्व भर में लोग योग के माध्यम से भारतीय जीवन शैली को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज एक विश्व व्यापी आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि करें योग, रहें निरोग। इसी भावना के साथ स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आसनों का अभ्यास करें। योग हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के साथ ही हमें मानसिक और आत्मिक रूप से भी मजबूत रखता है। आज पूरे विश्व सहित प्रदेश के सभी जगहों पर योगाभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण भी किया। वहीँ कोटेश्वर मंडल का कार्यक्रम मधुर मिलन गार्डन आनंद नगर में संपन्न हुआ, जिसमें में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, योग दिवस के प्रभारी श्री राजू सेंगर, सहप्रभारी श्री शैली शर्मा, सदस्य श्री उमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता बुधौलिया, मंडल अध्यक्ष श्री प्रमोद परमार, जिला मंत्री श्री सत्येंद्र शर्मा, श्री जगत सिंह कौरव, श्रीमती शकुंतला परिहार, श्रीमती शैलेंद्र ठाकुर, श्रीमती मीना चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। गुप्तेश्वर मंडल का कार्यक्रम पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के मुख्य अतिथि में योग दिवस का कार्यक्रम तुलसी उद्यान, समाधिया कॉलोनी में संपन्न हुआ जिसमें मंडल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा, प्रदेश के समिति सदस्य श्री राकेश माहौर, श्री सतीश बोहरे, श्री दीपक जोशी, पार्षद श्री भगवान सिंह कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक श्री आर.बी.एस. भदौरिय, श्री महेंद्र सचदेवा, श्री रितिक अग्रवाल, श्री विकास गोड़िया एवं क्षेत्रीय नागरिक व सभी कार्यकर्तागण व मातृशक्ति उपस्थित रही। सहित अन्य कार्यकर्ता एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। डॉ भीमराव अंबेडकर मंडल में पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल के मुख्य अतिथि में योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर भदौरिया, मंडल अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता गण एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप मंडल का योग दिवस कार्यक्रम मेला प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री श्री विनय जैन, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नितेश शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री अशोक जादौन, मंडल अध्यक्ष श्री उमेश भदौरिया, श्री जितेन सिंह कुशवाहा, श्री बृजेश श्रीवास, श्री मनीष भीलवर, श्री जय नारायण बातथ सहित मंडल के कार्यकर्ता एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। स्वामी विवेकानंद मंडल का कार्यक्रम विक्टोरिया मार्केट, महाराज बाड़े पर आयोजित किया गया जिसमें जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री अमर कुटे, लेखा समिति के अध्यक्ष श्री अनिल सांखला सहित अन्य कार्यकर्ता एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। पंडित अटल बिहारी वाजपेई मंडल का योग दिवस का कार्यक्रम झूलेलाल धर्मशाला मोर बाजार पर संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश का समिति सदस्य श्री कृष्णा मुदगल, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कौशलेंद्र राजावत सहित अन्य कार्यकर्ता गण एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन मंडल का योग दिवस कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर, बहादुरगढ़ किला गेट पर आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश का समिति सदस्य श्री अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री केशव मांझी, मंडल अध्यक्ष श्री महेश भदौरिया, श्री दीपक शर्मा, डॉ राकेश बाथम, ज्योति पाठक सहित अन्य कार्यकर्तागण एवं योग प्रेमी उपस्थित रहे।

Nov 30, -0001 - 00:00
 0  12
योग केवल व्यायाम नहीं, यह जीवन को संतुलित करने का माध्यम है-श्री नारायण सिंह कुशवाह
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया