राजौरिया संभालेंगे अजाक्स जिलाध्यक्ष का दायित्व-प्रांताध्यक्ष मौर्य

म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में "प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह ग्वालियर" की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज 22 जून, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अजाक्स के उप-प्रांतीय कार्यालय में ग्वालियर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित संगठन पदाधिकारी/सदस्यों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को भव्यता के साथ सम्पादित करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिये। प्रांतीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने जिला संरक्षक संगठन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शांति प्रकाश राजौरिया सहायक ग्रेड-1, गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के अनुभवों का संगठन को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष मनोहर कटारिया की पारिवारिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री मनोहर कटारिया के अनुरोध पर मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की जिम्मेदारी सौपी गई। उक्त बैठक में श्री मनोहर कटारिया को जिलाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त करते हुए प्रदेश सचिव के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।उपस्थित संघ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाएँ पहनाकर श्री राजौरिया और श्री कटारिया को बधाई दी गई । श्री शांति प्रकाश राजौरिया के जिलाध्यक्ष बनने तथा श्री मनोहर कटारिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर मुख्य स्टेट समन्वयक श्री श्यामलाल डोहरिया, स्टेट संगठन समीक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष पेंशनर्स एसोसिएशन रामकिशोर दाहिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर राम पटेल, प्रांतीय महासचिव श्री मुरारी लाल लिधोरिया, श्री किशोर चौहान, प्रांतीय सचिव श्री दिनेश उमरैया, प्रांतीय संयुक्त सचिन श्री पुत्तू सिंह परिहार, पूर्व ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री मनोहर कटारिया, भोपाल जिलाध्यक्ष श्री गिरीश दहायत, विदिशा जिलाध्यक्ष श्री एल.आर.अहिरवार, कटनी जिलाध्यक्ष श्री बलवीर सिंह परस्ते, इन्दौर जिलाध्यक्ष- श्री अशोक कुमार कटारिया, बैतूल जिलाध्यक्ष श्री छात्रपाल सिंह मर्सकोले, सिवनी जिलाध्यक्ष श्री सुधीर कुमार राजनेगी, सतना जिलाध्यक्ष डॉ.विजय कुमार अरख, सागर जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह धुर्वे, टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार अहिरवार, अनुपपुर- श्री फूलचंद सिंह मरावी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक बधाइयां प्रेषित की हैं।

Nov 30, -0001 - 00:00
 0  8
राजौरिया संभालेंगे अजाक्स जिलाध्यक्ष का दायित्व-प्रांताध्यक्ष मौर्य
जिलाध्यक्ष श्री शांति प्रकाश राजौरिया सहायक