ग्वालियर के गौरव सिविल अस्पताल, हजीरा को मध्यप्रदेश में मिला प्रथम स्थान

ग्वालियर के गौरव सिविल अस्पताल, हजीरा को मध्यप्रदेश में मिला प्रथम स्थान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सर्वे रिपोर्ट में मारी बाजी, ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई ग्वालियर 23 जून 2025। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और ग्वालियर -15 विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के सुप्रयासों का ही परिणाम है कि उप नगर ग्वालियर में स्थापित सिविल अस्पताल हजीरा ने सेवा, समर्पण और सतत प्रयासों की शानदार मिसाल बनते हुए एक नहीं, दो-दो गौरवशाली उपलब्धियाँ अपने नाम की हैं। इस अस्पताल ने भारत सरकार द्वारा विकसित कायाकल्प मापदण्ड अनुरुप उत्कृष्ट कार्य कर कायाकल्प फाइनल मूल्यांकन में 94.43 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। सिविल अस्पताल हजीरा द्वारा कायाकल्प मापदण्ड के अंतर्गत द्वारा किये गये कार्यों से उच्च स्तर की गुणवत्ता पूर्ण संक्रमण रहित स्वास्थ्य सेवायें विकसित की हैं। इस अस्पताल में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य से आम जनमानस में भी स्वास्थ्य संस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा ने “बेस्ट ईको-फ्रेंडली चिकित्सालय पुरस्कार 2023-24” प्राप्त कर ग्वालियरवासियों को गर्व, प्रेरणा और आत्मीय खुशी का अवसर प्रदान किया है। सिविल अस्पताल हजीरा को मिली इस सफलता पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह ग्वालियर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव , केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया , उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल तथा पार्टी के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सिविल अस्पताल, हजीरा की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर यह सिद्ध किया है कि जब सेवा में संवेदना हो और कार्य में ईमानदारी तो परिणाम सिर्फ सम्मान नहीं, इतिहास बनते हैं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल, हजीरा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद देते हुए कहा कि आपने न सिर्फ ग्वालियर को गौरवांवित किया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की नई परिभाषा गढ़ी है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की नियत का ही सुपरिणाम है कि हजीरा सिविल अस्पताल को मध्यप्रदेश में पहला सरकारी सिविल अस्पताल होने का गौरव हासिल हुआ है। ग्वालियर के वाशिंदों के लिए यह उपलब्धि गर्व से सीना चौड़ा करने वाली है।अधोसंरचना विकास हो या फिर चिकित्सकीय सुविधा उप नगर ग्वालियर में हजीरा सिविल अस्पताल ने मिसाल कायम की। यही वह वजह थहै कि मध्य प्रदेश में इस अस्पताल को नई पहचान मिली है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लोगों से अपील की है कि वे ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक की पायदान दिलाने के लिए आगे आएं। आमजन के सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण से किसी भी व्यक्ति की असमय मौत ना हो, हम इसका भी ध्यान रखें।

Nov 30, -0001 - 00:00
 0  7