चीफ सेक्रेट्री अनुराग बोले, सभी विभाग 31 जुलाई तक पूरी करें पदोन्नति की प्रक्रिया

भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग ने लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 को लेकर सवालों के जवाब देने के लिए गुरुवार को मंत्रालय में सभी विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने विभाग प्रमुखों से कहा कि पदोन्नति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यह प्रयास किया जाए कि 31 जुलाई 2025 तक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नत किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशा के मुताबिक कर्मचारी-कल्याण को प्रमुखता से लें। यह नियम एक हफ्ते पहले ही लागू किए गए हैं। बैठक में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव उपस्थित थे। यहां पदोन्नति से संबंधित प्रावधानों पर बात की गई। बैठक में मुख्य सचिव जैन ने कहा कि 9 साल की बड़ी समस्या इस नियम के लागू होने से समाप्त हो सकेगी। नियमों को बनाने में वरिष्ठ सचिव समिति एवं सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बहुत मेहनत एवं गहन चर्चा की है। नियमों के लागू होने से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी। कर्मचारी कल्याण को दें प्राथमिकता मुख्य सचिव जैन ने अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग में कर्मचारी-कल्याण को प्राथमिकता दी जाए। विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठकें आयोजित की जाएं। कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन, विभागीय जांच एवं पेंशन प्रकरणों का निराकरण समय से करें।

Nov 30, -0001 - 00:00
 0  9
चीफ सेक्रेट्री अनुराग बोले, सभी विभाग 31 जुलाई तक पूरी करें पदोन्नति की प्रक्रिया
लोक सेवा पदोन्नति नियमों को लेकर मंत्रालय में मीटिंग